Followers

Wednesday, 2 March 2022

प्रागैतिहासिक चित्रकला प्रश्न उत्तर

प्रागैतिहासिक कालीन प्रश्न उत्तर


प्रागैतिहासिक काल से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

01. आधुनिक मानव को क्या कहा जाता है? -- होमोसेपियन

02. आधुनिक मानव होमो सेपियन्स का प्रादुर्भाव किस काल में हुआ? -- उत्तर पुरा पाषाण काल में

03. प्रागैतिहासिक काल का एक गुण है? -- लिखाई का आविष्कार नहीं हुआ था

04. कपास के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं? -- मेहरगढ़ से

05. किस काल को आखेटक तथा खाद्य संग्राहक काल कहा जाता है? -- पुरापाषाण काल को


06. किस युग को चालकोलिथिक युग कहा जाता है? -- ताम्र पाषाण युग को

07. कुत्ता को किस काल में पालतू पशु बनाया गया? -- मध्यपाषाण काल

08. कृषि का प्रथम साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुआ? -- मेहरगढ़ से

09. चावल के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं? -- कोलडिहवा से

10. ताम्बवती नाम से किस संस्कृति को जाना जाता है? -- अहार संस्कृति को

11. ताम्र पाषाण कालीन इनामगाँव बस्ती किस संस्कृति से सम्बन्धित है? -- जोर्वे संस्कृति से

12. ताम्र संचय सम्बन्धित है? -- गेरूवर्णी मृद्भांड से

13.  -- नव पाषाण काल में मवेशी रखने वालों की बस्ती के अवशेष

14. नव पाषाण काल में मानव था? -- उत्पादक एवं उपभोक्ता

15. नवदाटोली का उत्खनन किसने करवाया था? -- एच. डी. सांकलिया ने

16. नवदाटोली किस राज्य में अवस्थित है? -- मध्य प्रदेश

No comments:

Post a Comment