• नाम - जय झारोटिया
• जन्म - 1945
• जन्म स्थान - नयी दिल्ली
• कला शिक्षा - दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट, नई दिल्ली
• विशेष सम्मान - राष्ट्रीय ललित कला अकादमी अवार्ड सहित
ड्राइंग, प्रिन्टमेकिग और ग्राफिक्स के राष्ट्रीय-अंर्तराष्ट्रीय संयंत्र
की अनेक संस्थाओं के सम्मानों से सम्मानित
• चित्र संग्रह - ललित कला अकादमी, नई दिल्ली
नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट, नई दिल्ली सहित
देश-विदेश के अनेकों निजी व राजकीय संग्रहालयों
विख्यात चित्रकार, प्रिंटमेकर, मूर्तिकार व कवि
"जय झारोटिया" ..... ने लगभग 35 से अधिक
एकल, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पर अपने चित्रों की
प्रर्दशनीयां आयोजित की वही ..... राष्ट्रीय और
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर .... 300 से अधिक समूह
प्रर्दशनीयो में शिरकत की है . उम्दा रचनात्मक
चित्रण के साथ साथ ....... प्रिंटमेकिंग में अपने
बेजोड़ कौशल के लिए "झारोटिया" राष्ट्रीय और
अंतर्राष्ट्रीय -कला जगत में विशेष रुप से अपनी
अहम जगह बना चुके हैं ... "झरोटिया" की दृष्टि
केवल .. उस चीज़ को चित्रित करने के लिए ही
नहीं है .. जिसे केवल समझाया और समझा जा
सकता है, बल्कि तार्किकता से परे एक रहस्यमय
दुनिया में तल्लीन करने के लिए तथा दर्शकों को
इनकी कृतियां बेखुबी से सम्मोहित व "मंत्र मुग्ध"
करने में भी पूर्णतया दक्ष है .. कला के शैक्षणिक
क्षेत्र में आप ..... "दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट" में
क्रमिक रुप से व्याख्याता ..... प्रोफेसर ..... और
विभागाध्यक्ष के पदों पर रहकर युवा कलाकारों
की नई पीढ़ी को तैयार करने में ... अपनी अहम
भूमिका निभाते रहे .दृश्य-अदृश्य, स्पष्ट-मायावी
और चेतन-अचेतन के बीच इनकी कृति के साथ
लेखन में सिद्धहस्त "झारोटिया" ... अपनी कला
यात्रा में निरन्तर अग्रसर है ...."दिल्ली" प्रदेश के
ऐसे विलक्षण विशेष प्रतिभा सम्पन्न चित्रकार के
कुछ प्रतिनिधि चित्रों को ... "दिल्ली" के विख्यात
हस्ताक्षर चित्र श्रृंखला के तहत साझा कर रहा हूं !
• चित्र सृजन दर्शन -
- दृश्य, अदृश्य, चेतन व अचेतन के मंथन से रचनात्मक
चित्र व प्रिंन्टस का सृजन
• सचेत रहें : मास्क पहनें : स्वस्थ रहें
• सर्वे भवन्तु सुखिन - सर्वे सन्तु निरामया