• नाम - गुलाम रसूल संतोष
• जन्म - 10.03.1929
• स्वर्गवास - 10.03.1997
• जन्म स्थान - श्री नगर, जम्मू कश्मीर
• कला शिक्षा - विख्यात चित्रकार, एन. एस. बेंद्रे, बड़ोदा
के सानिध्य में ललित कला का विशेष अध्ययन
• विशेष सम्मान - साहित्य अकादमी अवार्ड सहित अनेकों
ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय-अंर्तराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित
• चित्र संग्रह - ललित कला अकादमी, नई दिल्ली
नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट, नई दिल्ली सहित
कश्मीर शैव धर्म से .. प्रेरित विषयों के लिए जाने
वाले वरिष्ठ विख्यात चित्रकार "जी. आर. संतोष"
का जन्म ...... एक बहुत मामूली मुस्लिम परिवार
में हुआ .... "संतोष" का प्रारभिक जीवन बहुत ही
आर्थिक कष्टो के बीच गुजरा जिसके चलते उन्हे -
लेखन, साइनबोर्ड पेंटिंग, रेशम की बुनाई ... और
दीवारों की सफेदी जैसे काम भी करने पड़े - वही
"संतोष" ने तांत्रिक (रहस्यमय) कला व .. कश्मीर
शैववाद का गहन अध्ययन किया, जिसकी बहुत
स्पष्ट झलक उनके चित्रो मे दिखायी देती है .......
उनके चित्रों को रंगों, स्वच्छ रेखाओं आध्यात्मिक
ऊर्जा व कामुकता की ... जीवंतता के लिए जाना
जाता है ... "संतोष" ने कश्मीरी में नाटक, कविता
और निबंध भी लिखे .... उनका कश्मीरी शैव धर्म
के ज्ञान पर एकाधिकार था ........ जो वास्तव में
बहुत कम लोगों में होता हैं ... जो "शारदा" नामक
प्राचीन व लगभग विलुप्त ..... कश्मीरी लिपि को
पढ़ और लिख सकें ..... मुलरुप से कश्मीर प्रदेश
के व ..... प्रवासी "दिल्ली" प्रदेश के ऐसे विलक्षण
विशेष प्रतिभा सम्पन्न चित्रकार के कुछ प्रतिनिधि
चित्रों को "दिल्ली" .... के विख्यात हस्ताक्षर चित्र
श्रृंखला के तहत साझा कर रहा हूं ... !!!
• चित्र सृजन दर्शन -
- आध्यात्मिक ऊर्जा व रचनात्मक जीवंतता से
"तन्त्र" विज्ञान पर सुंदर चित्रण
• सचेत रहें : मास्क पहनें : स्वस्थ रहें
• सर्वे भवन्तु सुखिन - सर्वे सन्तु निरामया
• पोस्ट के सभी फोटोग्राफ गूगल से केवल विषय को समझने
के लिए गए हैं, इनका किसी प्रकार के प्रचार प्रसार से इसका

No comments:
Post a Comment